पानीपत, 07 मई 2026: ट्रांसपोर्टरों ने सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स तथा बीएस-4 वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम करने का फैसला लिया है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक पानीपत के सेक्टर-25 स्थित एक होटल में हुई। एआईएमटीसी पानीपत के अध्यक्ष धर्मवीर मलिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल, रोहित आहूजा, अमृतपाल सिंह बक्शी, गुलजीत सिंह सांगा और अजीत सिंह ओबेरॉय सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
ट्रांसपोर्टरों ने सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध और पूरे ट्रांसपोर्ट उद्योग पर बढ़ते आर्थिक दबाव पर गहरी चिंता जताई।
बैठक में फैसला लिया गया कि सभी ट्रांसपोर्ट संगठन एकजुट होकर अपनी जायज मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे। यदि सरकार इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो 21 से 23 मई तक पूरे देश में तीन दिवसीय चक्का जाम कर ट्रांसपोर्ट उद्योग की आवाज बुलंद की जाएगी।
यह भी देखें: आंध्र प्रदेश में बस-टिप्पर टक्कर के बाद आग, 14 की मौत, 23 घायल

More Stories
Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश, कई जिलों में अलर्ट
श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा, न छोड़ेंगे योगी – मंत्री अनिल विज
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता, दिए जरूरी निर्देश