हमीरपुर, 30 जून 2026: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है।
अब अभ्यर्थी बीटेक, बी. फार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एमसीए और बी.आर्क. समेत अन्य विषयों की काउंसलिंग के लिए 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी. फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी/बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एम.एससी. भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग और फार्म डी के लिए पात्र अभ्यर्थी 7 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
बी. आर्क., बीटेक व बी. फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एमटेक और एम. फार्मेसी के लिए 25 जुलाई तक आवेदन करने की प्रक्रिया रहेगी।
अनुपम ठाकुर ने बताया कि अभी तक यूजी और पीजी विषयों की काउंसलिंग के लिए 6550 अभ्यर्थियों के आवेदन आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी है, उन्हें भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ये भी देखें: Power Cut: हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में 9 मई को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत