चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत पर लगा बैन हट गया है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने श्रीसंत पर तीन साल का बैन आधिकारिक तौर पर हटा लिया है।
1 जुलाई को KCA की स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। श्रीसंत ने संजू सैमसन के सिलेक्शन से जुड़े मामले में KCA की सार्वजनिक आलोचना करने पर खेद जताते हुए बिना शर्त माफी मांगी थी।
KCA ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीसंत द्वारा खेद जताए जाने के बाद मीटिंग में बैन हटाने का फैसला लिया गया। हालांकि एसोसिएशन ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा कोई भी व्यवहार करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैन हटने के बाद श्रीसंत अब केरल क्रिकेट लीग (KCL) में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में अपनी भूमिका जारी रख सकेंगे। बैन के दौरान उन्हें इस भूमिका से अलग कर दिया गया था।
ये भी देखें: वसीम जाफर बने हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

More Stories
IPL में दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की शादी, दोनों के 4 बच्चे हैं
IND vs SL XI: वॉर्मअप मैच में मोहम्मद सिराज के तीन छक्कों से भारत ने श्रीलंका-11 को 6 विकेट से हराया