June 29, 2026

वसीम जाफर बने हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

वसीम जाफर

हैदराबाद, 29 जून 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को हैदराबाद टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। अब जाफर हैदराबाद के खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग देंगे।

घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जाफर ने भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधित्व किया था। उनकी तकनीकी क्षमता को देखते हुए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

जाफर अब हैदराबाद की टीम के साथ घरेलू क्रिकेट में जुड़ेंगे और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। इससे पहले भी उन्होंने कोचिंग का अनुभव हासिल किया है, जिसका फायदा युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव टी. बसवराजू ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि कुछ तकनीकी और औपचारिकताओं को छोड़कर यह फैसला अंतिम रूप ले चुका है। हम कल 30 जून को इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।

ये भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने साफ किया, कहा – वापसी का कोई इरादा नहीं