चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान तीन गांवों में विकसित अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया।
इनमें भाखरपुर गांव स्थित पीर वाला तालाब, दातौली स्थित पावर हाउस वाला तालाब और बली कुतुबपुर स्थित लाला वाला तालाब शामिल हैं। तीनों अमृत सरोवरों के निर्माण व सुंदरीकरण पर 88.34 लाख रुपये खर्च किए गए।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेशभर में लगभग 2.22 अरब रुपये से तैयार किए गए 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन किया जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल स्रोत उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों का पर्यावरण भी बेहतर बनेगा।
प्रदेश में 604 अमृत सरोवरों का निर्माण एवं पुनर्जीवन किया जा चुका है। लगभग 19 हजार तालाब हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में तालाबों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। प्रथम चरण में 2200 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यह भी देखें: Sonipat: कृष्ण लाल पंवार ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

More Stories
हरियाणा: IAS अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी
आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा सीएम नायब सैनी से की मुलाकात
कुरुक्षेत्र में हरियाणा की पहली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ