फरीदकोट, 03 जुलाई 2026: फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रशासन को 5 मोबाइल लावारिस हालत में बरामद हुए हैं।
इस मामले में जेल प्रशासन ने थाना सिटी फरीदकोट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, जेल में नियमित सुरक्षा जांच के दौरान वीरवार रात बैरकों की तलाशी ली गई। इस दौरान पांच मोबाइल मिले।
मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि ये मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल कौन कर रहा था। जांच कर रहे जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के प्रभारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए भेजा जाएगा।
यह भी देखें: फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कैदी फरार, जेल गार्डों को चकमा देकर भागा

More Stories
आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – भगवंत सिंह मान
पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला