दिल्ली, 6 जुलाई 2026: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।
स्पेशल सेल ने कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
इनमें एक मॉड्यूल आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था, जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई पिस्टल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल के सदस्य देश में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।
स्पेशल सेल अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित साजिशों की जानकारी जुटा रही है।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा उनके निशाने पर कौन-कौन से संभावित लक्ष्य थे।
यह भी देखें: दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, गुरु रंधावा जिम फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

More Stories
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव
पश्चिम बंगाल के स्कूल-कॉलेजों में शामिल होंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचार
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी