चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।
मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया।
भारत अभी 4 देशों से यूरेनियम खरीदता है। ऑस्ट्रेलिया पांचवां है। यूरेनियम परमाणु उर्जा और बम दोनों के लिए जरूरी है।
ये भी देखें: खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच ईरान ने होर्मुज में फिर शुरू किए हमले

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनुकल्प मिश्रा समेत 3 आरोपियों के घर से 10 लाख के जेवर और 2 लाख कैश बरामद
पूर्व मेदिनीपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गया ट्रॉलर लापता, 15 मछुआरे भी गायब
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी, 10 जुलाई की आधी रात तक 180-250 mm तक बारिश का अनुमान