July 9, 2026

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी, 10 जुलाई की आधी रात तक 180-250 mm तक बारिश का अनुमान

बारिश

दिल्ली, 09 जुलाई 2026: दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान गिर गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में (10 जुलाई की आधी रात तक) दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में 180-250 mm तक बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के साथ-साथ नोएडा और गाज़ियाबाद में सबसे ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है। मध्य और दक्षिण दिल्ली, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम के पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी गुरुग्राम में तुलनात्मक रूप से कम, लेकिन फिर भी अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह से लेकर दोपहर तक आंधी/बिजली कड़कने की भी संभावना है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।

वहीं, शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की संभावना है।

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है।

यह भी देखें: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश