चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: पंजाब में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 170वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 597 स्थानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
170वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 323 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 46,009 हो गईं।
इसके अलावा 250 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
यह भी देखें: पंजाब पुलिस ने ‘युवा सांझ’ कार्यक्रम को तेज किया, भटके युवाओं तक पहुंच बढ़ाई

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित, मोहाली में स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन