चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के व्यक्तिगत प्रयास से जिला पानीपत में इसराना और मतलौडा गांव के लोगों को निर्बाध 24 घंटे बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई है।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि शुक्रवार को ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के साथ बैठक कर मतलौडा और इसराना फीडर को तुरंत प्रभाव से ग्रामीण फीडर से हटाकर अर्बन फीडर से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त दोनों फीडरों की पुरानी बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी है। इसको लेकर भी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को अवगत कराया गया है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही इसका एस्टीमेट बनाकर इसका टेंडर लगाया जाएगा और दोनों नई बिल्डिंग तैयार की जाएंगी। दोनों सब- डिवीजन स्तर की बिल्डिंग को आधुनिक तरीके से बनाया जाए और इसमें आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएं, जिससे बिजली की व्यवस्था और ज्यादा सुदृढ़ होगी।
उन्होंने बताया कि काफी समय से क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। उक्त दोनों फीडरों को अर्बन फीडर से ही बिजली की सप्लाई मिलती थी लेकिन बाद में इन्हें ग्रामीण क्षेत्र के फील्डर से जोड़ दिया गया था जिससे लोगों में बिजली की समस्या पैदा हो गई थी। जिसके बाद विकास एवं पंचायत मंत्री ने प्रबंध निदेशक से बात की थी जिसके बाद दोनों फीडर अर्बन फीडर से जोड़कर शुरू कर दिए गए हैं।
यह भी देखें: Sonipat: कृष्ण लाल पंवार ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

More Stories
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य – नायब सिंह सैनी
गो-तस्करों से मुड़ते हुए शहीद हुए एसआई मुकेश फोगाट को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
हिसार को जाम मुक्त और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में गठित कमेटी की बैठक आयोजित