जींद, 11 जुलाई 2026: पीएम नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन (Hydrogen Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक उद्घाटन यात्रा का सबसे खास आकर्षण जींद के 200 स्कूली बच्चे होंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ इस आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन में सफर करने का अनूठा अवसर मिलेगा।
उत्तरी रेलवे (दिल्ली मंडल) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जींद के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को इस संबंध में तैयारियां तेज करने को कहा गया है।इस सफर के लिए कुल 200 विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जा रहा है, जिनके साथ शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।क्षेत्र के 5 चुनिंदा स्कूलों में कक्षा 7वीं और 8वीं के बच्चों के लिए ‘हाइड्रोजन ऊर्जा और विकसित भारत’ विषय पर ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन समारोह के दौरान सम्मानित किए जाने की भी योजना है।
सुरक्षा और हाई-प्रोफाइल प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए बच्चों की यात्रा का विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है।सभी 200 बच्चे जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होंगे।ट्रेन में सफर के बाद सभी बच्चों को पांडू पिंडारा स्टेशन पर उतारा जाएगा। वहां से सुरक्षित तरीके से उन्हें सड़क मार्ग (बसों) के जरिए वापस जींद लाया जाएगा।
यह भी देखें: 17 जुलाई को जींद से PM मोदी का दौरा, हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

More Stories
दादरी में शहीद जवान रवि प्रकाश का अंतिम संस्कार, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू