माछीवाड़ा, 16 जुलाई 2026: माछीवाड़ा क्षेत्र के लिए दुख की खबर आई है। उत्तर प्रदेश से लौट रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान संतोख सिंह बाजवा (65) निवासी गांव इराक, हरजीत सिंह (60) निवासी हादीवाल और भुपिंदर कौर के रूप में हुई है।
घायलों में आढ़ती मुकंद सिंह बैनीपाल और उनके भांजे लाडी सिंह शामिल हैं। मुकंद सिंह बैनीपाल लखीमपुर खीरी में खेती-किसानी और माछीवाड़ा में कारोबार करते हैं। उनके रिश्तेदार उनसे मिलने लखीमपुर गए हुए थे।
सूचना के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर माछीवाड़ा लौट रहे थे। बरेली के पास निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी गाड़ी का एक कैंटर से सीधा आमना-सामना हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बरेली के नवाबगंज थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी देखें: परवाणू सेब मंडी में भयंकर हादसा, ब्रेक फेल होने से ट्रक ने तीन अन्य ट्रकों को ठोकरा, चालक गंभीर घायल

More Stories
9वीं कक्षा में तीसरी भाषा शुरू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र को दी सलाह
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का एलान- परिसीमन का करेंगे विरोध
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन जारी, वजन घटकर 9 किलो कम