बेंगलुरु, 17 जुलाई 2026: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाले चिट मिलने से हड़कंप मच गया।
गुरुवार रात 8 बजे उड़ान भरने वाले विमान के वॉशरूम में एक चिट बरामद हुई, जिसमें हाथ से लिखा था- “Don’t Go Bomb Hai Please.”
चिट मिलते ही विमान की सफाई करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत विमान को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया और पूरी सघन तलाशी ली। हालांकि, विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
यह एक फर्जी धमकी (हॉक्स थ्रेट) साबित हुई। इस घटना से फ्लाइट के प्रस्थान में देरी हुई और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइंस ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस धमकी के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश कर रही है।
यह भी देखें: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट, इमरजेंसी गेट से यात्री निकाले गए

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज