मुर्शिदाबाद, 17 जुलाई 2026: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के अंतर्गत बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी स्कूल का वाहन छात्रों को लेकर जा रहा था। लेवल क्रासिंग का गेट खुला मिलने पर वाहन उसे पार करने लगा। इसी दौरान निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन आ गई और स्कूल वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। मृतकों में दो छात्र और एक साइकिल सवार शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहले अप लाइन से एक ट्रेन गुजरने तक फाटक बंद था। उसके बाद फाटक खोल दिया गया, लेकिन दूसरी लाइन से ट्रेन आने की सूचना के बावजूद फाटक खुला रहने के कारण यह हादसा हुआ है।
ये भी देखें: परवाणू सेब मंडी में भयंकर हादसा, ब्रेक फेल होने से ट्रक ने तीन अन्य ट्रकों को ठोकरा, चालक गंभीर घायल

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात