पटना, 20 जुलाई 2026: पटना के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के एक दिन बाद अब मनेर स्थित उप डाकघर परिसर में चल रहे पासपोर्ट सेवा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी भरे ईमेल के सामने आते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पूरे डाकघर परिसर को तुरंत खाली करा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार डाक अधीक्षक (पासपोर्ट) के आधिकारिक ईमेल पर यह धमकी भरा संदेश आया। ईमेल में लिखा था कि हमारे पैगंबर का अपमान किया गया है, इसलिए डाकघर में साइनाइड गैस छोड़ी जाएगी और कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ा दिया जाएगा।
दोपहर में आए इस ईमेल के बाद पुलिस संदेश की सत्यता और उसके स्रोत की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी सरफिरे की हरकत हो सकती है।
धमकी मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर को खाली करा दिया और वहां मौजूद कर्मचारियों व आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए

More Stories
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश
योगी सरकार ग्रेजुएशन पास करने वाली टॉप छात्राओं को देगी स्कूटी, इनकम 10 लाख तक हो