अगरतला, 20 जुलाई 2026: Tripura DGP Suicide: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ ने सोमवार को अगरतला पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में आत्महत्या कर ली। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी को तुरंत जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जेके सिन्हा समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। त्रिपुरा के पुलिस प्रमुख बनने से पहले अनुराग धनखड़ डीजीपी (इंटेलिजेंस) के पद पर कार्यरत थे।
तीन दशक से अधिक के अपने सेवा काल में उन्होंने राज्य पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने सीबीआई और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएं दीं।
वह कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र पुलिस मिशन का हिस्सा भी रह चुके थे, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग का अनुभव प्राप्त हुआ था।
ये भी देखें: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, 22 वर्ष की उम्र में लगाई फांसी

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज