नालागढ़, 22 जुलाई 2026: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जून माह की ड्रग अलर्ट रिपोर्ट में देशभर की कुल 159 दवाएं और कॉस्मेटिक उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
इनमें हिमाचल प्रदेश की 46 दवाएं शामिल हैं, जो राज्य की 34 दवा निर्माण इकाइयों में बनी थीं।
सबसे गंभीर मामला कालाअंब में निर्मित एडेनोसिन इंजेक्शन के एक बैच का है। इसे औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 17-बी के तहत नकली (स्प्यूरियस) घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) औद्योगिक क्षेत्र से सबसे अधिक 30 उत्पाद गुणवत्ता जांच में असफल पाए गए।
राज्य के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू, सोलन और कांगड़ा स्थित दवा निर्माण इकाइयों के उत्पाद इस सूची में शामिल हैं।
यह भी देखें: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.05 करोड़ की हेरोइन बरामद

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर