बिलासपुर, 20 जुलाई 2026: नशा तस्करी और मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 28.40 ग्राम चिट्टा/हीरोइन बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर चिट्टा का मुख्य सप्लायर भी धर दबोचा। इसके अलावा चार दिन पहले दर्ज एक अन्य चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पहले मामले में बिलासपुर पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने स्वारघाट थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 21.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें एक आरोपी सदर उपमंडल के बैरी-रजादियां क्षेत्र के गांधी रोपा गांव का निवासी है जबकि दूसरा कंदरौर क्षेत्र के दली गांव का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज की जांच की। इसके बाद मुख्य सप्लायर की पहचान हुई।
बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने तुरंत पंजाब के गांव गंगूवाल-आनंदपुर साहिब में दबिश दी और चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में एनडीएंडपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत स्वारघाट थाना में केस दर्ज कर लिया है। टीम अब मादक पदार्थों के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गहन जांच कर रही है।
यह भी देखें: शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा