कांगड़ा, 17 जुलाई 2026: कांगड़ा पुलिस ने एसपी कुलभूषण वर्मा के नेतृत्व में एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के ‘चिट्टा और नशा विरोधी अभियान’ के तहत विशेष जांच टीम (CIA) ने पिछले 24 घंटों में धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ क्षेत्रों में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) और चरस बरामद हुई। धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र में 154.51 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने कुल 4 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। इनमें 7 आरोपियों को नामजद किया गया, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 नाबालिगों की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल होने वाली दो ऑल्टो कारें और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सबसे बड़ा मामला धर्मशाला थाना क्षेत्र का है। इसमें मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया। वह कांगड़ा जिला का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।
यह भी देखें: नूरपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 43.56 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

More Stories
शिमला के ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति निवास’ की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट नाराज, केंद्र को लगाई फटकार
सुंदरनगर में 224 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
परवाणू सेब मंडी में भयंकर हादसा, ब्रेक फेल होने से ट्रक ने तीन अन्य ट्रकों को ठोकरा, चालक गंभीर घायल