चाबहार, 22 जुलाई 2026: अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के पांच शहरों पर एक साथ एयर और मिसाइल हमले किए। ईरानी अधिकारियों के अनुसार चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया।
सीजफायर टूटने के बाद यह लगातार 11वीं रात है जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के संदिग्ध परमाणु ठिकाने पिकएक्स माउंटेन पर बहुत जल्द और बहुत भारी हमला कर सकता है।
ट्रंप की इस चेतावनी पर ईरान ने जवाब दिया कि अगर हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र में युद्ध का दायरा बढ़ा सकता है।
इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि अब तक इस युद्ध पर अमेरिका का खर्च 37.5 अरब डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है।
ये भी देखें: अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, ईरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना

More Stories
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई
अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए, केश्म द्वीप और सीरिक बंदरगाह को निशाना बनाया
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठी रात हमला किया, भारत के चाबहार पोर्ट का कंट्रोल टावर क्षतिग्रस्त