जालौन, 24 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जालौन पहुंच रहे हैं। उरई के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड (इंदिरा स्टेडियम परिसर) में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इस दौरान उरई के नवीन तहसील भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री माधौगढ़, उरई सदर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद वे जनसभा को संबोधित कर सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र यादव के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे पुलिस लाइन उरई स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।
वहां से 12:45 बजे वे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम 12:45 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा। इसके बाद 1:45 से 2:45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
यह भी देखें: ‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी