चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026: पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12:30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं। देर रात प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है।
वांगचुक ने X पर लिखा कि कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
ये भी देखें: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन जारी, वजन घटकर 9 किलो कम

More Stories
राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान अपराधी शिक्षा मंत्री हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए
देश के छात्रों के लिए पीएम मोदी का वीडियो संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार
आज जालौन दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 1200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे