चंडीगढ़, 27 जुलाई 2026: पंजाब में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। मोहाली पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान 2 ड्रग तस्कर घायल हो गए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों को गोली लगी। पिछले शनिवार को इन ही ड्रग तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें 2 कांस्टेबल घायल हुए थे।
सोमवार को दोषियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फिर से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों ड्रग तस्कर घायल हो गए।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
यह भी देखें: गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

More Stories
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च
भगवंत मान सरकार द्वारा लिखित भरोसे के बाद किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा धरना समाप्त किया
अमन अरोड़ा ने दुबई सम्मेलन में UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का निमंत्रण, पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा