गुरुग्राम, 09 जुलाई 2026: गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने बृहस्पतिवार देर रात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
वहीं, गोली लगने से घायल हुए पांचवें शूटर को अस्पताल ले जाया गया है। एनकाउंटर में बदमाशों की ओर से चलाई गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, सुशांत लोक में ए ब्लॉक के मकान के बाहर बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। यह मकान झज्जर के मूल निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी का बताया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल गैंग के पांच शूटर स्कॉर्पियो में सवार होकर रंगदारी के इरादे से यहां पहुंचे थे। इसकी सूचना अपराध शाखा की टीमों को पहले से लग गई।
पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। अपराध शाखा सेक्टर-31 इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद यादव और सेक्टर-40 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जैसे ही काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा तो गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मौके पर 20 से अधिक गोलियां चली। इस दौरान 4 शूटरों को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि पांचवां बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
यह भी देखें: करनाल में पेट्रोल पंप लूटने आए बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, गोली लगने से घायल

More Stories
पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मीटिंग में ही दो महिला पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया
Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा को विमानन क्षेत्र का हब बनाने की ओर अग्रसर, मंत्री विपुल गोयल की महत्वाकांक्षी योजनाएं