कैलिफोर्निया, 05 अगस्त 2026: अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह व्यक्ति अपने साथ हथियार छिपाकर ले जा रहा था। समाचार चैनल सीएनएन ने लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।
शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि संदिग्ध की पहचान डाउनी के 38 वर्षीय जीनिन जॉन टैले के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वह मैदान पर फोटो और वीडियो ले रहा था। रैंचो पालोस वर्डेस में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब पर तैनात फेडरल अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप के लिए कोई खतरा पैदा कर सकता था।
ये भी देखें: ट्रंप का ईरान को संदेश, 60 दिनों में समझौता न हुआ तो होर्मुज स्ट्रेट में लगेगा टोल

More Stories
ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब एक हजार उड़ानें रद
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US बेस पर मिसाइलें दागीं
कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी, कार्यक्रम से लाैट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस