हमीरपुर, 05 अगस्त 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने रसायन शास्त्र (कैमिस्ट्री) के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती फिक्स मानदेय के आधार पर 78 पदों (पोस्ट कोड 26018) को भरने के लिए हो रही है। इन पदों के लिए बीते 3 जुलाई को कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया था। अब उसका परिणाम जारी कर दिया गया है।
चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 207 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा का विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण इन 207 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 अगस्त को होगा। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से हमीरपुर स्थित आयोग परिसर में शुरू होगी।
सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी सफल उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचना भेज दी जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य माध्यम से अलग से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।
ये भी देखें: बैंक PO और LIC व GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार ने निःशुल्क कोचिंग की घोषणा

More Stories
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा
चम्बा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
CDSCO की ड्रग अलर्ट रिपोर्ट, हिमाचल की 46 दवाएं फेल, एक इंजेक्शन को नकली घोषित किया