चंडीगढ़, 06 अगस्त 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई।
शाकिब के घर पर हमला रात 8.45 से 9 बजे के बीच हुआ। मगुरा सदर पुलिस के अफसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं।
हमलावरों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। दावा किया जा रहा है कि इसके लिए वे कोल्डड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे।
गनीमत रही कि हमले के वक्त घर खाली था इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शाकिब इस वक्त श्रीलंका में हैं। घटना के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
ये भी देखें: बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़

More Stories
स्पेन के परिवहन मंत्री ने ट्रेन हादसे के बाद इस्तीफा दिया, हादसे में 69 लोगों की मौत हुई थी
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले कुल 286 मैच
नेपाल में दो हेलीकॉप्टर टकराए, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, भारतीय पर्यटक की मौत