प्रतापगढ़, 06 अगस्त 2026: प्रतापगढ़ में लगातार बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा, छोटी बहू और उसके दोनों बच्चे शामिल हैं।
रात में गर्मी और उमस थी इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे। रात 2 बजे अचानक घर की छत ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। एक बेटा कमरे के किनारे सो रहा था। वह जैसे-तैसे मलबे से बाहर निकल आया।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दी। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चलाकर मलबे से पूरे परिवार को निकाला गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ।
पुलिस के मुताबिक हादसे में मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), छोटा बेटा नितिन (25), छोटी बहू माधुरी (23) और माधुरी के दो बेटे माधव (2) तथा अद्विक (10 माह) की मौत हो गई। प्रमोद के बड़े बेटे अमन (28) हादसे में सुरक्षित हैं।
यह भी देखें: शिमला के कुमारसैन में तीन मंजिला मकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में धमाका

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार