चंबा, 08 अगस्त 2026: हिमाचल के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की जान चली गई जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही यह निजी बस हादसे का शिकार हुई। बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
ये भी देखें: मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 11 वर्षीय छात्र की मौत, 11 बच्चे घायल

More Stories
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने रसायन शास्त्र शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया
चम्बा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार