अंबाला, 07 अगस्त 2026: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज राज्य के अफसरों और अपनी सरकार की प्रस्तावित पॉलिसी से नाराज हैं। विज ने गुरुवार को अंबाला में अपने समर्थकों की आनन-फानन में मीटिंग बुला ली।
इसमें उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरी राय लिए बगैर अंबाला कैंट की फ्री-होल्ड पॉलिसी बना दी गई। इसे कैबिनेट मीटिंग में पास कराने की तैयारी भी हो चुकी थी मगर मैंने इसे टालवा दिया। विज आगे बोले कि अब तीन विकल्प हैं। पहला कि उम्मीद है पॉलिसी में जो गलत बातें हैं मैं उसे सरकार से ठीक करवा दूं। दूसरा कि इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़नी पड़े। तीसरा कि सरकार से लड़ना पड़ जाए। अगर ऐसा हुआ तो मैं सरकार के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ मिलकर लड़-मरूंगा।
बता दें कि 28 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें लाए गए 26 में से 22 एजेंडे पास हो गए। जो चार एजेंडे टाले गए उनमें एजेंडा नंबर-17 अंबाला कैंट की फ्री-होल्ड पॉलिसी से जुड़ा था। इसी को लेकर विज अपनी सरकार से खफा हैं।
यह भी देखें: अंबाला में अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बोले – मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं

More Stories
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग