चंडीगढ़, 08 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला से सांसद रहे स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में रोहतक से पूर्व मेयर रेनू डाबला को नियुक्ति दी गई है।
हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य अनुसूचित जाति आयोग में दोनों नियुक्तियों का पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बारे में सभी अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद बंतो कटारिया व रेनू डाबला को फोन पर लगातार बधाई मिल रही है। राज्यपाल की तरफ से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
यह भी देखें: अंबाला में अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बोले – मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं

More Stories
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग