चंडीगढ़, 08 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व अंबाला से सांसद रहे स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में रोहतक से पूर्व मेयर रेनू डाबला को नियुक्ति दी गई है।
हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य अनुसूचित जाति आयोग में दोनों नियुक्तियों का पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बारे में सभी अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद बंतो कटारिया व रेनू डाबला को फोन पर लगातार बधाई मिल रही है। राज्यपाल की तरफ से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
यह भी देखें: अंबाला में अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बोले – मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं

More Stories
अनिल विज सरकार से नाराज, अंबाला कैंट फ्री-होल्ड पॉलिसी पर दिया अल्टीमेटम
हरियाणा में निकाय और दमकल कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर, वार्ता बेनतीजा
हरियाणा में भ्रष्टाचार में दोषी अधिकारियों को उसी जिले में दोबारा तैनाती नहीं मिलेगी