चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 अगस्त को पठानकोट में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि चंडीगढ़ में 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
पंजाब में आज तीन जिलों पठानकोट, मोहाली और रूपनगर में बारिश दर्ज की गई। पठानकोट के थेइन डैम में सबसे ज्यादा 46 मिमी बारिश हुई। KVK पठानकोट में 18 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 5.5 मिमी और मोहाली में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 2.5 मिमी जबकि एयरपोर्ट पर 4.2 मिमी बारिश हुई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 2.5°C गिरा है। यह सामान्य से 2.8°C कम दर्ज किया गया।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पंजाब में आज बारिश के आसार

More Stories
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: सभी टीमों ने घोषित किया अपना पूरा स्क्वॉड, शुभमन गिल फाजिल्का से खेलेंगे
डेरा प्रमुख बाबा धनवंत सिंह की 10 साल की सजा बरकरार, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल भेजा
मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 10 प्रमुख प्रक्रियाओं के तहत 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार