चंडीगढ़, 11 अगस्त 2026: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का मंच पूरी तरह सजकर तैयार है। हाल ही में संपन्न हुई नीलामी के बाद सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड पूरे कर लिए हैं। टूर्नामेंट में फाजिल्का फाल्कन्स, अमृतसर सूर्माज, बठिंडा रॉयल्स, जालंधर वॉरियर्स, लुधियाना लायंस और मोहाली किंग्स खिताब के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी।
प्रत्येक फ्रेंचाइजी नीलामी में 45 लाख रुपये के पर्स के साथ उतरी, जबकि छह मार्की खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये में टीमों ने साइन किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स का हिस्सा होंगे। वही अभिषेक शर्मा अपनी घरेलू टीम अमृतसर सूर्माज की ओर से खेलेंगे।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस की ओर से खेलेंगे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह जालंधर वॉरियर्स की जर्सी में नजर आएंगे। ऑलराउंडर रमनदीप सिंह मोहाली किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ बठिंडा रॉयल्स के लिए खेलेंगे।
नीलामी के नियमों के अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना अनिवार्य था। नीलामी में ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फाजिल्का फाल्कन्स ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
अमृतसर सूर्माज ने 10.80 लाख रुपये में नमन धीर को टीम में शामिल किया, जबकि अमोलप्रीत सिंह 8.20 लाख रुपये में मोहाली किंग्स का हिस्सा बने। बठिंडा रॉयल्स ने हरनूर सिंह और अश्वनी कुमार को 7-7 लाख रुपये में खरीदा, जबकि जालंधर वॉरियर्स ने सुखदीप बाजवा को 6 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने कहा कि, “हमने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए लगातार मेहनत की है और हमें खुशी है कि यह अब आकार ले रहा है। मोहाली का पीसीए स्टेडियम एक विशेष मैदान है और हर क्रिकेटर यहां खेलने का सपना देखता है।
ये भी देखें: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर