लखीसराय, 17 अगस्त 2026: बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई।
लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।
ये भी देखें: बिहार में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

More Stories
UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के CEO राउंडटेबल सेशन
ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी और कई ठिकानों पर की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त