दादरी, 21 अगस्त 2026: दादरी के शहीद जवान रवि प्रकाश का अंतिम संस्कार हो गया। 8 साल के बेटे देव ने उन्हें मुखाग्नि दी। ग्रामीण शहीद के पिता श्रकृष्ण सांगवान को भी संभालते नजर आए। इस दौरान 8 साल का पोता अपने पिता के बारे में पूछता रहा।
श्मशान घाट में देव को देखकर ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू आ गए। पत्नी सुनीता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घर की महिलाओं ने उन्हें संभाला। इससे पहले सेना के जवानों ने उन्हें गन फायर से सलामी दी।
सुबह आर्मी के वाहन में उनका पार्थिव शरीर रोहतक PGI से पैतृक गांव कासनी लाया गया। पड़ोसी गांव सांवड़ से कासनी के बीच करीब 8 किलोमीटर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। स्कूली बच्चे रोड किनारे खड़े होकर ‘रवि प्रकाश जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे।
रवि प्रकाश का मंगलवार को बेंगलुरु में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। रवि यहां एक प्रमोशन कोर्स करने गए थे। मंगलवार को कोर्स का आखिरी दिन था। इसके बाद वे हवलदार प्रमोट हो जाते।
यह भी देखें: सुखबीर बादल ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

More Stories
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू
हरियाणा: IAS अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी