चंडीगढ़, 09 सितंबर 2026: नेपाल में बुधवार को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक मधेश कोशी बागमती गंडकी और लुंबिनी के पहाड़ी और तराई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है।
कोशी बागमती और गंडकी के हिमालयी इलाकों में बारिश या बर्फबारी के साथ गरज-चमक हो सकती है। लुंबिनी कर्णाली के कुछ हिमालयी इलाकों में भी बर्फबारी का अनुमान है। वहीं 26 अगस्त की बाढ़ में अब तक 1377 लोगों की मौत हो चुकी है और 5326 लोग लापता हैं। बाढ़ में 6827 लोग घायल हुए हैं और 7570 घर टूटे या क्षतिग्रस्त हुए हैं।
नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल राहत सामग्री रोकने के दावों को झूठा और बेबुनियाद बताया। सीपीएन यूएमएल सचिव महेश बसनेट ने आरोप लगाया था कि सेना और पुलिस ने राहत सामग्री अपने पास रख ली और कुछ खाद्य सामान खराब हो गया।
पुलिस ने कहा कि सेना पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल लगातार सर्च रेस्क्यू और राहत कार्यों में जुटे हैं। पुलिस ने लोगों से बिना पुष्टि वाली जानकारी और अफवाहें न फैलाने की अपील की है।
यह भी देखें: नेपाल बाढ़: 10 दिन बाद भी 5,300 से ज्यादा लोग लापता, मौतों का आंकड़ा 1,259 पहुंचा

More Stories
ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब एक हजार उड़ानें रद
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US बेस पर मिसाइलें दागीं
कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी, कार्यक्रम से लाैट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस