मुंबई, 14 सितंबर 2026: अपकमिंग फिल्म रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं।
रामायण फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं। जय जय राम के विजुअल्स में सीता-राम के दिव्य संबंध को दिखाया गया है। गाने में भगवान राम और सीता के भव्य विवाह को भी दर्शाया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई है।
गाने में जय जय राम का बार-बार दोहराव किया गया है जो इसे मंत्र की तरह प्रस्तुत करता है। लिरिक्स में भगवान राम के प्रति भक्त की आस्था भरोसे और उनकी शरण में जाने की भावना व्यक्त की गई है। गाने में अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम जैसे पारंपरिक श्लोक का भी इस्तेमाल किया गया है।
ये भी देखें: शरत सक्सेना की सेहत को लेकर फैंस चिंतित, सर्जरी से पहले शेयर की MRI तस्वीरें

More Stories
शरत सक्सेना की सेहत को लेकर फैंस चिंतित, सर्जरी से पहले शेयर की MRI तस्वीरें
मिर्जापुर द मूवी ने चौथे दिन 100 करोड़ पार किया, हनुमान अंश की रही धूम
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही आंकड़ा 100 करोड़ पार