दिल्ली, 18 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है।
पीएम ने कहा कि भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। उन्होंने सितंबर में जारी तिमाही जीडीपी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण दौर में भी भारत ने 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। इसी दौरान जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड की जो करीब 35 साल बाद हुआ है।
पीएम ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी बनाने में दशकों लगते हैं। लेकिन भारत ने चिप डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एकसाथ काम किया और सफलता हासिल की है।
यह भी देखें: अकाली दल के पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा – बलतेज पन्नू

More Stories
यूपी में 2,607 PGT पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू
MCD रिश्वतखोरी मामले में CBI ने 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत तीन को किया गिरफ्तार
दिल्ली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की रफ्तार धीमी, अब तक 62 हजार आवेदन, 47.5 लाख नाम हटे