दिल्ली, 18 सितंबर 2026: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के घास पर दो फूल वाले चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। टीएमसी के दोनों गुटों को नए सिंबल और नाम चुनने को कहा गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह तक अपने तीन पसंदीदा नाम और चुनाव चिह्न सौंपने का निर्देश दिया है।
आयोग ने गुरुवार को दिल्ली में दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव हैं। दोनों गुटों ने एक ही चिह्न पर उम्मीदवार उतारे थे।
ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी टीएमसी धड़े से मोहम्मद एतेशामुल हक नंदीग्राम और सफीउद्दीन शेख रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी ने रविवार को नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया था।
नंदीग्राम लंबे समय से टीएमसी और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और टीएमसी को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
2021 में ममता ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। अधिकारी भाजपा में शामिल होने के बाद टीएमसी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं।
2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15105 वोटों से हराया। अधिकारी को 73917 वोट मिले जबकि ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू के आठ सदस्यों को किया सस्पेंड, जाने क्या है वजह?
पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया, PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू
यूपी में 2,607 PGT पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू