पानीपत, 24 सितंबर 2026: हरियाणा के प्रदेशभर के गेस्ट टीचर्स पक्का करने की मांग को लेकर बुधवार को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री का स्टाफ टीचरों से बात कर रहा है।
टीचर्स ने सरकार के सेवा नियम-2026 को भी ठुकरा दिया है। मंगलवार को ही प्रदेश सरकार ने हरियाणा अतिथि सेवा नियम-2026 की नोटिफिकेशन जारी की थी। जिसमें गेस्ट टीचर की 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट बिना वेतन 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव समेत अन्य सेवा शर्तें जारी की गईं।
हरियाणा गेस्ट टीचर्स के मीडिया प्रभारी डॉ अजय लोहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोर्ट का फैसला लागू करने की बजाय जो सेवा नियम बनाए हैं ये हमारी मांग ही नहीं थी। 12 हजार टीचर्स की एक ही मांग है कि कोर्ट का फैसला लागू करके पक्का किया जाए। इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
यह भी देखें: कुरुक्षेत्र में हरियाणा की पहली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी ने किया शुभारंभ

More Stories
हरियाणा में लोकायुक्त का पद 2 महीने से खाली, 10 दिसंबर तक नियुक्ति संभव
यमुनानगर में 20 से 24 नवंबर तक कपाल मोचन मेला, गुरु नानक देव के जीवन पर होगा ड्रोन शो
हरियाणा में एसआईआर को लेकर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी अभियान, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता