अयोध्या, 25 सितंबर 2026: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा धनराशि प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत में 36039 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट चार बड़े बक्सों और दो गत्तों में भरकर अदालत पहुंचाई गई। इसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र और निर्माण प्रभारी गोपाल राव को आरोपी नहीं बनाया गया है। तीनों को पुलिस ने गवाह बनाया है।
चार्जशीट में कुल 133 गवाहों का उल्लेख है। इसमें 59 पन्नों का आरोपपत्र और 101 केस डायरी के पर्चे भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित दूसरी एसआईटी की 90 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद पुलिस ने यह चार्जशीट दाखिल की है।
बाराबंकी के एएसपी रितेश कुमार सिंह और विवेचक सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी बुधवार सुबह पुलिस टीम के साथ कचहरी पहुंचे। करीब पांच इंस्पेक्टर और 12 उप निरीक्षकों समेत पुलिस बल मौजूद रहा। चार्जशीट चार बड़े बक्सों और दो गत्तों में भरकर लाई गई।
चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत में दस्तावेजों का मिलान और जांच शुरू की गई। इसकी जानकारी मिलते ही कचहरी परिसर में हलचल बढ़ गई।
कुछ अधिवक्ताओं ने विवेचना और कुछ लोगों को आरोपी नहीं बनाए जाने पर आपत्ति जताई। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। स्थिति को देखते हुए कचहरी परिसर में पहले से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दो ट्रक पीएसी भी तैनात रही।
ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

More Stories
CM योगी का निर्देश- “1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं, एक महीने Voters बनाने में जुट जाइए”
काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 24 की मौत
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी