October 2, 2026

यमुनानगर में अनिल विज HSVP की जगह ‘हुड्डा’ शब्द देखकर भड़के, बोले- सेक्टर भूपेंद्र हुड्डा का है क्या

अनिल विज

यमुनानगर, 26 सितंबर 2026: हरियाणा के यमुनानगर में ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग हुई। मंत्री अनिल विज ने ‘हुड्डा’ शब्द देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि ये किसने लिखा है। क्या यह सेक्टर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है? इतना सुनते ही अधिकारी दस्तावेज चेक करने लगे।

विज ने कहा कि हमारी सरकार ने HUDA को बदलकर HSVP कर दिया है। अधिकारी इसे ठीक करें। अंत में उन्होंने तंज कसा कि ये नाम मिट जाना चाहिए। मंच पर उनके साथ बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा हंसने लगे।

पेंशन कटने के एक मामले में विज ने कहा कि ये बड़ी लापरवाही है। एक जीवित इंसान को मृत बता दिया। क्या अधिकारी यमराज है?

शुक्रवार को ग्रीवांस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने की। मीटिंग में हरियाणा शहरी विकास परिषद यानी HSVP के सेक्टर-17 से संबंधित एक शिकायत में HSVP की जगह हुड्डा लिखा था।

इसे देखते ही मंत्री विज ने नगर निगम के एक्सईएन हरीश कुमार से पूछा कि यह किसने लिखा है। क्या यह सेक्टर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है? विज ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद HUDA को बदलकर HSVP कर दिया था।

हरीश कुमार ने कहा कि शिकायत में HSVP को शिकायतकर्ता ने हुड्डा लिख दिया था। इस पर मंत्री विज ने कहा कि जब इन्होंने यह मकान लिया होगा तब यह HUDA सेक्टर ही होगा। इसका नाम अब HSVP है। इसी दौरान विज ने हंसते हुए कहा कि यह नाम मिट जाना चाहिए।

ये भी देखें: पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी