जालंधर, 30 सितंबर 2026: पंजाब के कपूरथला के अंतर्गत लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी इन दिनों सुर्खियों में है। कथित तौर पर छात्रा से दुष्कर्म मामले में शनिवार देर रात भड़की हिंसा के बाद उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की। इस बीच उन्होंने एलपीयू में बने मॉल और दुकानों में लूटपाट भी की। सोशल मीडिया पर लूटपाट से जुड़ी घटना के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है कि प्रदर्शन की आड़ में लूट करना क्या छात्रों के काम है। कुछ यूजर्स छात्रों पर आरोप लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने यह काम आउटसाइडर्स का बताया है।
इन वीडियो में उपद्रवी और छात्र कैंपस के अंदर बने यूनि-मॉल की दुकानों में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम जूते और खाने-पीने का सामान चोरी करते नजर आ रहे हैं। पीएस-5 से लेकर महंगे लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी हाथ साफ किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में आवाजें आ रही हैं।
कुछ लोग फ्री में शॉपिंग डन शॉपिंग डन कह रहे हैं। क्या चाहिए फटाफट ऑर्डर करो अभी मिलेगा जैसी बातें भी सुनाई दे रही हैं। इस बीच वीडियो में कुछ लोग बेफिक्री से जूतों की दुकानों में अपने साइज का जूता तक ढूंढते नजर आए। एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में प्रदर्शनकारी आई-फोन 14 के बारे में पूछते नजर आए।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए

More Stories
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया – बलतेज पन्नू
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने सीएम मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया