October 5, 2026

ट्रंप और टेक दिग्गजों ने एआई सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, AI का नाम बदलकर SI किया

ट्रंप

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के मुख्य अधिकारियों ने मंगलवार को एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत वे अत्याधुनिक कंप्यूटिंग मॉडल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार स्तरों वाले कंट्रोल और ऑडिट का व्यापक ढांचा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही भविष्य में इसे कानून का रूप देने की संभावना भी खुली रखी गई है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं जबरदस्त सेल्फ-पुलिसिंग देख रहा हूं। वे समझते हैं कि उन्हें खुद पर नजर रखनी होगी।

फ्रंटियर जिम्मेदारियों पर संयुक्त प्रतिबद्धता नाम का यह दस्तावेज व्हाइट हाउस में हुई एक हाई-लेवल समिट के बाद जारी किया गया। यह समिट प्रशासन की ओर से औपचारिक रूप से सुपर इंटेलिजेंस नाम दिए गए विषय पर बुलाई गई थी। यह समिट टेक कंपनियों के प्रमुखों के उन सुझावों के बाद हुई जिनमें उन्होंने फ्रंटियर एआई के विकास की गति धीमी करने या नियंत्रण खोने के जोखिम की बात कही थी।

इस समझौते पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ प्रमुख टेक डेवलपर्स के प्रमुखों के भी निजी हस्ताक्षर हैं। इसमें गूगल के सुंदर पिचाई एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई मेटा के मार्क जुकरबर्ग ओपनएआई के ग्रेग ब्रॉकमैन एक्सएआई के एलन मस्क और एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग शामिल हैं।

ये भी देखें: पाकिस्तान की टिप्पणी पर भड़के इजराइल ने कहा, पाकिस्तान यहूदी विरोधी