जालंधर, 30 सितंबर 2026: जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले कई स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। ईमेल में रैली स्थल बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत अलग-अलग स्थानों पर धमाके करने जैसी धमकियां दी गई हैं।
संदेश में बच्चों को स्कूल भेजने और रैली में जाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है। ईमेल में लिखा है कि रैली के स्टेज के नीचे आईईडी रखा है। स्कूल मंदिर और कोर्ट को उड़ा देंगे। 100 बसों में से 2-3 बसों में बम फिट किए हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ईमेल बुधवार तड़के 7:50 पर आया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
ईमेल में अलगाववादी और हिंसक भाषा के साथ कई संगठनों व व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। ईमेल कैंब्रिज इनोवेटिव और सीटी स्कूल को आए हैं। इनमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा परमार कनाडा ग्रुप के नाम हैं। हालांकि ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं

More Stories
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया – बलतेज पन्नू
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने सीएम मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया