चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। मस्क ने 19 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान किया।
अभी स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत 146 डॉलर यानी करीब 14 हजार रुपए के बराबर है। अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। ऐसे में बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य एक लाख करोड़ रुपए होगा।
हालांकि करोड़ों बच्चों तक इसे पहुंचाने की प्रोसेस क्या रहेगी। फिलहाल मस्क या उनकी कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
स्पेन के परिवहन मंत्री ने ट्रेन हादसे के बाद इस्तीफा दिया, हादसे में 69 लोगों की मौत हुई थी
नेपाल में दो हेलीकॉप्टर टकराए, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, भारतीय पर्यटक की मौत
अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके