पटना, 01 नवंबर 2026: बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना अब पहले से अधिक आसान, सरल और पारदर्शी हो गया है। केंद्र सरकार और बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) के नए आदेश के अनुसार अब 150 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ यानी जमीन या मकान की पहले होने वाली जांच-पड़ताल और नाप-जोख को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यह नियम आम जनता और ग्रामीण उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए आसान बनाए गए हैं।
अब क्या बड़े बदलाव हुए हैं?
सामान, मजदूरी और देखरेख का अलग खर्च बंद: पहले तार, पोल या अन्य सामान (मटेरियल), मजदूरी (लेबर) और जांच (सुपरविजन) का अलग-अलग एस्टिमेट बनता था। अब यह सब झंझट पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
सीधे तय फीस जमा करें: अब लोड के हिसाब से एकमुश्त मानक फीस तय कर दी गई है। मोबाइल ऐप (‘सुविधा’ ऐप) या पोर्टल पर आवेदन करते ही साफ दिख जाएगा कि कितना पैसा लगेगा।
घर तक तार और मीटर कंपनी लगाएगी: तय फीस ऑनलाइन जमा होते ही बिजली कंपनी खुद आपके परिसर तक सर्विस तार और मीटर लगाने का काम पूरा करेगी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से जहाज और 20 क्रू मेंबर्स को बचाया, राजनाथ सिंह ने दी बधाई
विशाखापत्तनम एचपीसीएल रिफाइनरी में लगी भीषण आग
पीएम मोदी आज पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे, चार नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे