मुंबई, 03 नवंबर 2026: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी वीरता का परिचय देते हुए समंदर में एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया और कई जिंदगियां बचा लीं। अरब सागर में भारतीय नौसेना ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी और उसके सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है।
यह ऑपरेशन मुंबई से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर समुद्र में चलाया गया। 2 नवंबर 2026 को पूरा हुआ यह अभियान करीब 48 घंटे तक चला। इस दौरान भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों की गतिविधियों का पता लगाने जहाज को रोकने और चालक दल को सुरक्षित मुक्त कराने में सफलता हासिल की। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने भी समय पर सहयोग दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना की बहादुरी पर तारीफ की और बधाई दी।
इस अभियान की खास बात यह रही कि भारतीय नौसेना ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की। जहाज पर भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों का कब्जा था। ऐसे में चालक दल के सभी सदस्यों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना नौसेना के लिए एक बड़ी चुनौती थी। नौसेना ने सुनियोजित तरीके से पहले जहाज की लोकेशन का पता लगाया फिर उसे इंटरसेप्ट किया और सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित मुक्त करा लिया।
इस पूरे अभियान में इंडियन एयरफोर्स की ओर से भी समय पर सहायता उपलब्ध कराई गई। दोनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय ने ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात